Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन एक परीक्षार्थी निष्कासित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 18, 2020

सहरसा।मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन एक परीक्षार्थी निष्कासित

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी निष्कासित किया गया। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संचालित की जा रही है। परीक्षा को लेकर सबेरे से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ लगी रही। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाती रही। दोनों पालियों में आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थी को जांच करने के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया गया। पहली पाली में ही शहर के सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया।
परीक्षा को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों को बैठने के स्थान की कॉपी दीवाल पर चिपका दी गयी थी। जिसके अनुसार परीक्षार्थी को अपनी सीट खोजने में सहुलियत हुई। परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावकों की भीड़ जुटी रही। आदर्श परीक्षा केंद्र सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी सहित सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती रही। परीक्षा को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा एवं एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी जयशंकर प्रसाद ठाकुर कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
---
647 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
---
पहली पाली की परीक्षा में विभिन्न परीक्षा केंद्रों से 357 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 290 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन 647 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।