Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया:डीएम ने हरी झंडी दिखाकर सामाजिक जागरूकता रथ को किया रवाना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 29, 2020

खगड़िया:डीएम ने हरी झंडी दिखाकर सामाजिक जागरूकता रथ को किया रवाना

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सुदर्शन कुमार संवादाता खगड़िया बेलदौर
डीएम ने हरी झंडी दिखाकर सामाजिक जागरूकता रथ को रवाना किया

। मालूम हो कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह, कन्या उत्थान योजना से संबंधित जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम समाहरणालय के प्रांगण में जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष एवं विकास सहयोग राम निरंजन सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार एवं नुक्कड़ नाटक टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त कार्यक्रम में महिला विकास निगम समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत बाल विवाह दहेज प्रथा उन्मूलन एवं कन्या उत्थान योजना से संबंधित अन्य मुद्दों पर सामाजिक जागरूकता हेतु खगड़िया अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया वही कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक रूबी सीमा ने बताया कि यह कार्यक्रम का क्रियान्वयन हेतु  अल्पसंख्यक उत्थान एवं कल्याण समिति को विभाग द्वारा आदेश  प्राप्त है ।साथ ही उन्होंने बताया कि नुक्कड़ नाटक के 11 सदस्य टीम द्वारा खगड़िया जिला के कुल 43 पंचायत के 129 गांव में जाकर बाल विवाह दहेज प्रथा उन्मूलन एवं कल्याण उत्थान योजना से संबंधित विषयों पर प्रचार प्रसार करेगी । मौके पर प्रभारी पदाधिकारी आपदा चंद किशोर सिंह संस्था के सचिव मोहम्मद महबूब आलम नुक्कड़ नाटक टीम के दल नायक शशि भूषण सिंह, शिवानी कुमारी ,चंदा चंद्रमणि, प्रिंस कुमार शकुनी कुमार, प्रीति कुमारी सहित जनसंपर्क के अभिजीत आनंद मौजूद थे