Kosi Live-कोशी लाइव Bihar: दिसम्बर तक शुरू जाएगा महिलाओं के लिए ‘डायल 112’ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 29, 2020

Bihar: दिसम्बर तक शुरू जाएगा महिलाओं के लिए ‘डायल 112’

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

प्रभारी गृह मंत्री बिजेन्द्र यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए समेकित हेल्पलाइन योजना (डायल 112) इसी साल दिसम्बर तक शुरू हो जाएगी। इसके लिए राजवंशीनगर में स्थान चिह्नित कर लिया गया है। साथ ही सर्विस प्रोवाडर से करार की प्रक्रिया भी हो रही है। 
बिजेन्द्र यादव गुरुवार को विधान परिषद में कृष्ण कुमार सिंह और राधाचरण साह के तारांकित प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए लगभग 13 करोड रुपये की व्यवस्था गृह मंत्रालय से की गई है। साथ ही लगभग 12 करोड से अधिक राशि विमुक्त भी कर दी गई है। अब इसकी प्रक्रिया पूरी होने की स्थिति में आ गई है। लिहाजा इस साल के अंत तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। 
इसके पहले प्रश्नकर्ता ने कहा कि दिल्ली में निर्भया कंड 2013 में घटित हुआ था। उसके बाद ही पूरे देश में महिलाओं के लिए डायल 112 योजना शुरू करने की र्तयारी की गई थी। 2013 में इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई। लेकिन बिहार ऐसा एकमात्र राज्य है जहां निर्भया फंड से राशि मिलने के बावजूद छह साल तक इसके लिए जमीन की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसी पर मंत्री ने जवाब में कहा कि स्थान चयनित कर लिया गया है और ऐजेन्सी भी चयनित कर ली गई है। लिहाजा अब काम में देरी नहीं होगी।