Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।अनिश्चितकालीन हड़ताल का व्यापक असर, सभी विद्यालयों में दूसरे दिन भी लटका रहा ताला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 18, 2020

मधेपुरा।अनिश्चितकालीन हड़ताल का व्यापक असर, सभी विद्यालयों में दूसरे दिन भी लटका रहा ताला

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।*

 उदाकिशुनगंज/मधेपुरा:-

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में समान काम समान वेतन एवं नियमित शिक्षकों की भांति सभी सुविधाओं के मांग को लेकर गत 17 फरवरी से सभी सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में अनिश्चितकालीन हड़ताल व तालाबंदी जारी है। अनिश्चितकालीन हड़ताल का व्यापक असर देखा जा रहा है, विद्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
मंगलवार को हड़ताल के दूसरे दिन भी सभी विद्यालय में ताला लटका रहा और पठन पाठन बाधित रहा। हड़ताल के समर्थन में शिक्षकों का एक जत्था बाइक रैली के रूप में निकलकर विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया। अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजबिहारी यादव के नेतृत्व में निकली बाइक रैली में शामिल शिक्षकों ने सरकार की भेदभावपूर्ण नीति और सौतेलपूर्ण व्यवहार के खिलाफ नारे लगाए और हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।

   अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ उदाकिशुनगंज के सचिव उमेश कुमार यादव ने कहा कि सरकार जबतक हमलोगों की मांग नहीं मान लेती तबतक हड़ताल जारी रहेगा। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ उदाकिशुनगंज प्रखण्ड अध्यक्ष गुंजन कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ हड़ताल किया गया है।  उन्होंने सभी शिक्षकों से बिना किसी दवाब में आए मजबूती से एकजुट होकर रहने का आग्रह किया।

मौके पर संजय पुतुल,  धीरेंद्र राम, परमानंद कुमार महतो, आदेश कुमार, इंद्रजीत कुमार, मनोज दास, फिरोज आलम, मो० फारूक,  आजाद कुमार भारती, कुंदन सिंह, राजीव रंजन, सुमन कुमार सिंह, मनोज कुमार, अरविंद कुमार, मंजर आलम, पवन कुमार झा, ज़फर अहमद आदि मौजूद थे।