Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, February 28, 2020

सुपौल।नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

संवाद सहयोगी, किशनगंज: टाउन थाना क्षेत्र के गाछपाड़ा के निकट चार युवकों के द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की चेष्टा करने का मामला सामने आया है। हालांकि लड़की के पुरजोर विरोध के बाद युवकों ने नाबालिग को पीटपीट कर अधमरा कर दिया और मौके से फरार हो गया। इधर पीड़िता के देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। गुरुवार सुबह उन्हें पीड़िता पड़ोस के मक्का खेत में घायलावस्था में मिली। शहर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के बाद परिजन उसे लेकर महिला थाना पहुंचे। जहां गुरुवार शाम को पीड़िता के फर्द बयान पर चार युवकों के विरुद्ध आइपीसी की धारा 341,323,354,376,504,506/34 और 4 पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 10/20 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व पीड़िता अपने घर में अकेली थी। जबकि उसके माता पिता काम की तलाश में गए थे। इसी दौरान तेलीपाड़ा, वार्ड नंबर 11 निवासी 20 वर्षीय मो. महबूब पिता मजेबुल उसके घर पहुंचा और पीड़िता को अकेली देख दुष्कर्म किया। घटना के बाद महबूब ने पीड़िता को जल्द शादी करने का झांसा दिया और लगातार दुष्कर्म करने लगा। गत बुधवार शाम मजेबुल ने पीड़िता को झांसा देकर गांव के एक मक्का खेत में बुलाया और दुष्कर्म किया। इस दौरान तेलीपाड़ा निवासी फारूख, जमीर और मस्कुर उनके सारे कुकृत्य को छिपकर देख रहा था। घटना के बाद चारों पीड़िता के साथ दुष्कर्म करना चाहते थे। लेकिन पीड़िता के द्वारा इंकार करने के बाद सभी ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और मृत समझ मक्का खेत में फेंक कर फरार हो गया। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में छापेमारी की जा रही है।