Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मृतक के घर पहुंचे सांसद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 27, 2020

सहरसा।एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मृतक के घर पहुंचे सांसद

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। पांच दिनों पूर्व एक ही परिवार के चार सदस्यों की सड़क हादसे में हुई मौत की सूचना पर गुरूवार को सांसद दिनेश चंद्र यादव धबौली पहुंचे और पीड़ित लोगों को सांत्वना दी। पीड़ित परिजनों से मिलकर सांसद खुद भावुक हो गए। उन्होंने दु:ख की इस घड़ी में संयम बरतने की सलाह दी और हर संभव सहायता देने का भरोसा लिया। पीड़ित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। सांसद के साथ आए लोग भी स्थिति देख अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। सांसद ने अपनी ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी दी। इसके बाद सांसद बिसनपुर पंचायत के वार्ड दो बासा टोला निवासी किशोरी सिंह के 45 वर्ष के पुत्र बाबू साहब के असामाजिक निधन को लेकर उनके निवास पर पहुंचे तथा सांत्वना दी। सांसद से स्थानीय लोगों ने पतरघट-धबौली मुख्य सड़क के जीर्णोद्धार की मांग की। इस पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बात की तथा आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर मो अंजुम हुसैन. प्रभुनारायण दत्त, घनश्याम चौधरी, गरीब दास, प्रिस राजा, पंकज कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य अंजनी कुमार सिंह, नित्यानंद सिंह, चंन्द्रभानू पिकू सहित कई लोग उपस्थित थे।