Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।शशांक विक्की बने रालोसपा के प्रदेश सचिव, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई* - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, February 20, 2020

सहरसा।शशांक विक्की बने रालोसपा के प्रदेश सचिव, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई*

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा - पूर्व सांसद एवं रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने सहरसा के रालोसपा के युवा नेता शशांक सुमन विक्की को सांगठनिक सक्रियता और पार्टी प्रतिबद्धता को देखते हुए प्रदेश सचिव पद पर मनोनयन किया है। मनोनयन का पत्र निर्गत करते हुए प्रदेश महासचिव निर्मल कुशवाहा ने पार्टी के कार्यों में सहयोग की पूर्ण विश्वास प्रकट किया है। प्रदेश सचिव मनोनयन पर सहरसा के सांगठनिक पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त कर आलाकमान पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी एवं निर्मल कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त किया है। शशांक विक्की के प्रदेश सचिव मनोनयन पर रालोसपा जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह जिशु, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चन्दन साह बागची,  सुधीर खां, अरविंद कुशवाहा, गौरव सिंह, शंकर मंडल, विंधेश्वरी मेहता, धानुक दिलीप कुमार, आरिफ हुसैन, सौरभ वत्स, जनार्दन यादव, विपिन यादव, प्रशांत वत्स, कुंदन सिंह, डॉ विनोद कुमार, कमल किशोर यादव, पप्पू सिन्हा, पवन झा, दीपक कुमार फोटो, दिलकुश शाह, गंगा प्रसाद राम, मोहम्मद तोहिद, चंदन कुशवाहा, संभु कुशवाहा, विजय दास, पंकज राय सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।