Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Assembly Election 2020 : बिहार में तीसरे फ्रंट की कोशिश में जुटे पप्पू, मीसा बोलीे- बिना पेंदी का लोटा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, February 19, 2020

Bihar Assembly Election 2020 : बिहार में तीसरे फ्रंट की कोशिश में जुटे पप्पू, मीसा बोलीे- बिना पेंदी का लोटा

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

पटना, राज्य ब्यूरो। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मधेपुरा के पूर्व पप्पू यादव अब बिहार में तीसरे फ्रंट बनाने की कोशिश में जुट गए हैं। उन्‍होंने प्रशांत किशोर से लेकर कन्‍हैया कुमार तक को इसमें शामिल करने की जुगत में हैं। इस बाबत उन्‍होंने भाकपा के युवा नेता व जेएनयू के पूर्व अध्‍यक्ष कन्‍हैया कुमार की तारीफ भी की है। वहीं इस तारीफ पर राजद सुप्रीमो लालू यादव की बड़ी बेटी व राज्‍यसभा सांसद मीसा भारती ने कड़ा तंज किया है और पप्‍पू यादव को बिना पेंदी का लोटा तक बोल दिया है।  
पप्‍पू यादव ने बुधवार को कहा है कि हम एक मजबूत संकल्प लेकर प्रशांत किशोर, जीतन राम मांझी, कन्हैया कुमार और अन्य वाम दलों के साथ एक नया मोर्चा बनाएंगे। राज्य को विकास के पथ पर ले जाएंगे। उन्‍होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास विकास का कोई मॉडल नहीं। मेरे पास विकास का अगले तीन साल का ब्लू प्रिंट तैयार है।

जाप सुप्रीमो ने कहा कि यदि प्रशांत किशोर बिहार के विकास में सहयोग चाहते हैं तो वे उनका सहयोग करने को तैयार हैं। उन्‍होंने राजद के 15 साल के शासनकाल का भी उल्लेख करते हुए कहा कि राजद ने राज्य को पिछड़ेपन के रास्ते पर धकेल दिया था। जदयू का भी वही हाल है। जनता अब पक्ष और विपक्ष दोनों से ऊब चुकी है और एक नया गठबंधन चाहती है।
उधर, पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कन्हैया कुमार की तारीफ की तो राजद की राज्यसभा सांसद मीसा भारती भड़क गईं। मीसा ने पप्पू को बिना पेंदी का लोटा करार दिया और नसीहत दी कि वह पहले अपनी चिंता करें। फिर किसी पर टिप्पणी करें। दरअसल, पप्पू ने भाकपा नेता कन्हैया को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से बेहतर बताया था, जो मीसा को नागवार गुजरा। मीसा ने कहा कि जनता समय पर तय कर लेगी कि कन्हैया कुमार और तेजस्वी में कौन बड़ा है। राजद को तेजस्वी के लिए किसी से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। मीसा ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि पप्पू यादव बिना पेंदी के लोटा हैं। वहीं तेजस्वी अभी युवा हैं और बिहार के भविष्य हैं।