Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।बैंक अधिकारी ने चिकित्सक से की 15 लाख की धोखाधड़ी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, February 19, 2020

सहरसा।बैंक अधिकारी ने चिकित्सक से की 15 लाख की धोखाधड़ी

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। एक निजी बैंक के अधिकारी द्वारा शहर के गायत्री नर्सिंग होम के संचालक डॉ. रंजेश कुमार सिंह से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला उजागर हुआ है। इस बाबत चिकित्सक ने आवेदन देकर सदर थाने में केस दर्ज कराया है। इसको पुलिस ने संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना में दिए अपने आवेदन में डॉक्टर रंजेश कुमार सिंह ने बताया है कि निजी बैंक में अधिकारी के रूप में कार्यरत पटना के पटेल नगर निवासी निलेश कुमार को अप्रैल, 2017 में उसी बैंक के एक अन्य अधिकारी कृष्ण कुमार की मौजूदगी में 25 लाख रुपये दिए थे। परंतु निलेश कुमार ने रुपये नहीं लौटाया। काफी कहने के बाद 10 लाख रुपये उनके खाते में भेज दिया। मगर 15 लाख रुपये का एक चेक दे दिया जो छह जून, 2019 को बाउंस हो गया। इस पर जब निलेश कुमार से रुपये लौटाने को कहा तो वह रुपये लौटाने को लेकर टालमटोल करने लगा। इस तरह कई बार फोन और व्हाट्सएप पर बातचीत होती रही। किंतु 15 लाख रुपये नहीं लौटाया। तत्पश्चात डाक्टर रंजेश कुमार सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।