कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सुपौल में चोरों ने भगवान घर को भी नहीं बख्शा! चार की संख्या में आए बदमाश मंगलवार की देर रात करीब 1 बजे मंदिर की दानपेटी, गहना और कैश को मिलाकर करीब 15 लाख रुपये का सामान चुराकर भाग गए। इसका खुलासा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद चोरों की तस्वीर से हुआ है। इसके आधार पर पुलिस चोरों को चिन्हित करने में जुटी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के परसरमा स्थित मां ज्वालामुखी मंदिर की है।
बताया जा रहा है कि मां ज्वालामुखी मंदिर में आसपास के लोगों की बड़ी भीड़ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जुटती है। मन्नतें पूरा होने पर भक्त माता को गहना-जेवर चढ़ाते हैं। मंगलवार की शाम में पूजा-आरती के बाद मंदिर का गेट बंद कर पुजारी संजय शर्मा घर चले गए। देर रात करीब 1 बजे चार बदमाश ताला तोड़ने वाले उपकरण के साथ मंदिर के पिछले गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। अंदर घुसकर पहले चढ़ावा वाला दानपेटी दो बदमाशों ने मिलकर उठा लिया। इसके बाद मंदिर माता के प्रतिमा वाले गेट का कुंडी काटकर घुसे। पहले मां के गले से तीन भरी के सोने का चेन(कीमत करीब 1 लाख 40 हजार), मंगटीका, नथिया, बिंदी चुराया। फिर लॉकर को तोड़कर उसमें रखे माता के जेवरात और नगद तीन लाख रुपये चुराकर भाग गए। उनकी यह पूरी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो रही थी।
बुधवार की सुबह जब पुजारी संजय मंदिर खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया। पुजारी के मुताबिक दानपेटी में लोगों द्वारा चढ़ाए गए करीब 15 किलो से अधिक का चांदी का झांप और नगद था जिसे चार साल से नहीं खोला गया था। बताया कि महादेव मंदिर निर्माण के लिए रखे करीब 3 लाख रुपये भी चुरा लिया। सूचना सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। बताया कि मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में चोरों की तस्वीर कैद है, चोर जल्द पकड़े जाएंगे।
जिले में मंदिर में भगवान भी महफूज नहीं
जिले में चोरों के बढ़ते आतंक से मंदिर में भगवान भी महफूज़ नहीं हैं। परसरमा के मां ज्वालामुखी मंदिर और जनवरी में सुखपुर में सौ साल पुराने ठाकुरवाड़ी से भगवान के सोने-चांदी के श्रृंगार व दानपेटी चोरी होने की घटना इसकी बानगी है। चोरों के आतंक का आलम यह है कि हाल में 11 फरवरी को बसबिट्टी के बागेश्वरी स्थान स्थित हनुमान का चांदी का मुकुट और दानपेटी पर हाथ साफ कर चुके हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।