Kosi Live-कोशी लाइव खबरें राज्यों से: प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को JDU ने पार्टी से निकाला, पढ़ें अब तक की 10 बड़ी खबरें - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, January 29, 2020

खबरें राज्यों से: प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को JDU ने पार्टी से निकाला, पढ़ें अब तक की 10 बड़ी खबरें

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
BY:HINDUSTAN LIVE:

जनता दल (यूनाइटेड) ने मुख्यमंत्री नितिश कुमार के खिलाफ सीएए और एनपीआर पर लगातार पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयान देने वाले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और महासचिव पवन वर्मा को बाहर कर दिया है। जेडीयू ने कहा है पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के बाद दोनों को बाहर करने का फैसला किया गया है।  नीतीश कुमार ने पीके और पवन को लेकर मीडिया के सवाल पर कहा था कि जिसे पार्टी की नीति रास नहीं आ रही, वे जहां जाना चाहें जाएं। गत 15 जनवरी को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसा ही बयान दे चुके हैं। वहीं, पीके ने कहा था कि नीतीश कुमार गलतबयानी कर रहे थे।
जनता दल (यूनाइटेड) से बाहर किए जाने के बाद पार्टी के महासचिव रहे पवन कुमार वर्मा ने जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद कहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "आपका और आपकी नीतियों का बचाव करने की मेरी लगातार बढ़ती स्थिति से मुझे मुक्त करने के लिए नीतीश कुमार जी धन्यवाद। मैं आपको किसी भी कीमत पर बिहार का मुख्यमंत्री बनने की आपकी महत्वाकांक्षा के लिए शुभकामना देता हूं।"
सीएए और एनआरसी के खिलाफ बुधवार को विभिन्न राजनीतिक संगठनों की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया। इस भारत बंद का अररिया जिला मुख्यालय सहित प्रखंड व शहरी इलाके में व्यापक असर दिख रहा है। खगड़िया में बंद का मिला जुला असर रहा वहीं लखीसराय और कटिहार में भारत बंद का असर नहीं देखा गया। हालांकि कुछ देर तक सड़क जाम से लोग परेशान रहे।
कुख्यात आतंकी डॉ. जलीस अंसारी की गिरफ्तारी से पहले वह अकेले अपनी टीम के बलबूते दिल्ली को दहलाने की योजना बना चुका था। उससे पहले उसके गुट के लोगों तक सीबीआई पहुंच गई। उनसे आतंकी की सूचना निकलवाने के बाद सन 1995 में उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।
नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने के लिए बुधवार को बुलाए गयए भारत बंद का उत्तर प्रदेश में मिलाजुला असर दिखाई दे रहा है। राजधानी लखनऊ समेत राज्य के मुस्लिम बहुल इलाकों में दुकानें बंद हैं जबकि राज्य सरकार ने बंद के दौरान किसी भी हालात से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किये हैं। सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। राजधानी के पुराने लखनऊ इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी छोटी बड़ी दुकानों पर ताला डाला हुआ है लेकिन आम दुकाने रोज की तरह खुली हैं। इलाके में जगह जगह पुलिस तैनात है।
कोरोना वायरस का संक्रमण चीन समेत कई देशों में फैलता जा रहा है। भारत में भी इस वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी अस्पतालों से लेकर एयरपोर्ट तक इससे बचाव और इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। वहीं, होम्योपैथिक डॉ. अनुरुद्ध वर्मा का कहना है कि इस वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। इसके बचाव से ही रोकथाम हो सकता है।
जनगणना के तहत मकानों की गणना और नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) का काम साथ-साथ चलेंगे। इसके लिए जनगणना महानिदेशालय ने निर्देश जारी कर दिया है। इसकी सूचना जिला प्रशासन के पास भी पहुंच गई है। समय भी तय कर दिया गया है। यह कार्य एक मई से 14 जून 2020 के बीच होगा।
सहस्रधारा-चिन्यालीसौड़-गौचर हेली सेवा को डीजीसीए से अंतिम मंजूरी मिल गई है। अब सिर्फ ऑपरेटर को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना है। उड्डयन विभाग अगले हफ्ते तक हेली सेवा शुरू होने की उम्मीद कर रहा है। केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड से उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ और चमोली के गौचर के बीच उत्तराखंड की पहली हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होनी है।
आगामी 30 अप्रैल को भगवान बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। कपाट ब्रह्म मुहूर्त में प्रात: 4 बजकर 30 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।  भगवान बद्री विशाल के महाभिषेक के लिए 18 अप्रैल को तिलों का तेल पिरोया जाएगा। बसंत पंचमी के धार्मिक पर्व पर नरेंद्र नगर स्थित टेहरी नरेश के राज दरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की विधिवत घोषणा कर दी गई है। कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही भगवान बद्रीविशाल के नित्य महा अभिषेक पूजा में प्रयुक्त होने वाले तिलों  के तेल पिरोने की  तिथि भी 18 अप्रैल निश्चित की गई है।
वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में लहर के बाद पांच हजार के कम अंतर से जीत हासिल करने वाली चार सीटों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने खास रणनीति बनाई है। पार्टी ने यहां के उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र में रहने के लिए कहा है। दूसरा यहां पर पार्टी घर-घर जाकर विधायक रहते उनके द्वारा कराए गए कामों के अलावा सरकार के कामकाज को बताएगी। इन सीटों पर डोर टू डोर दस्तक देने का प्लान है।