कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
लाइव अप्डेट्स।
मॉर्निंग और इवनिंग दो शिफ्ट में होने वाली इस परीक्षा को अनिवार्य कारणों से फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।सीएसबीसी ने बुधवार को एक नोटिस जारी करके इस बात की सूचना दी।नोटिस में फिलहाल संशोधित(revised) परीक्षा तारीख की घोषणा नहीं की गई है। अभ्यर्थियों को समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करने के हिदायत दी गई हैम
ज्ञात हो कि केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इण्डिया रिजर्व वाहिनी, रिजर्व वाहिनी, बिहार राज्य बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में खाली पड़े सिपाही के पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली थी।
आप किसी अन्य जानकारी के लिए csbc.bih.nic.in ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं।
लाइव अप्डेट्स।
CSBC Bihar Police exam date: सिपाही भर्ती परीक्षा की नई तिथि में अभी देरी
CSBC Bihar Police exam date: सिपाही बहाली के लिए लिखित परीक्षा की नई तारीख में अभी वक्त लगेगा। नए सिरे से सेंटर उपलब्ध होने के बाद अगली तारीख की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि जनवरी के आखिर या फरवरी में ही अब लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। इससे पहले यह संभव नहीं है।
केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) और गृह विभाग के अधिकारियों के बीच लिखित परीक्षा के लिए सेंटर उपलब्ध कराने को लेकर बात हुई है। अधिकारियों ने बताया कि 19 जनवरी के बाद खुद गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्र्रेंंसग करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारियों को परीक्षा हेतु सेंटर उपलब्ध कराने को कहा जाएगा। जिलाधिकारियों से बात करने और सेंटर की उपलब्धता के बाद इसकी जानकारी पर्षद को दी जाएगी। इसके बाद ही नई तारीख तय होगी।
बिहार पुलिस में सिपाही के 11880 पदों के लिए केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने 12 और 20 जनवरी को लिखित परीक्षा की घोषणा की थी। 12 जनवरी को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। हालांकि 20 जनवरी को होने वाली लिखित परीक्षा बुधवार को अचानक स्थगित कर दी गई। इसमें करीब 6 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना था।
Bihar Police Sipahi Bharti 2019: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा को (advt no.02/19) को स्थगित कर दिया है।यह परीक्षा 20 जनवरी को होने वाली थी। 20 जनवरी को होने वाली इस परीक्षा में करीब 6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी।