कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा: घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय के भान-टेकठी स्थित सोनाय अनूप उच्च विद्यालय के मैदान पर चल रहे, ज्ञानशील एकता क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को तीसरा लीग मैच स्थानीय टीम भान-टेकठी बनाम पिपरा बाजार के बीच खेला गया। जिसमें पिपरा के कप्तान पंकज ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 108 रन बना कर विपक्षी टीम को 109 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भान-टेकठी की टीम 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 109 रनों के लक्ष्य को हासिल कर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया, जिसमें संजय 20 बॉल में 22 रन, पुरुषोत्तम 10 बॉल में 19 रन, बंटी 10 बॉल में 19 रन, लिली 9 बॉल में 24 रन बना कर लक्ष्य को पूरा किया । मौके पर अमित कुमार (कप्तान), रोबिन (उप कप्तान), निर्णायक बिट्टू एवं कलानंद, कॉमेन्ट्री कर रहे वरिष्ठ कॉमेंटेटर अशोक यादव, स्कोरर प्रितम एवं सहयोगी गोपल, बिपुल, चन्दन, विकाश सहित अन्य सदस्य मौजूद थे ।
संवाददाता- सविता नंदन कुमार