Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 30, 2020

मधेपुरा:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर*

बिहारीगंज/मधेपुरा:-

बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बिहारीगंज में अहिंसा के सबसे बड़े प्रवर्तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर प्रधानाध्यापिका द्रोपदी देवी ने कहा कि गांधी जी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता थे और उनके पुण्य तिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। गांधी जी के विचारों पर चलकर ही दुनिया मे शांति स्थापित की जा सकती है।  मौके पर विद्यालय के  शिक्षक किशन कुमार, कुमार मनीष, अताउर्रहमान, शिक्षिका बबीता कुमारी, कौशल्या कुमारी, किरण सोनी, प्रेमलता कुमारी, रूपा कुमारी, रानी कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

रिपोर्ट- अताउर्रहमान