कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
सहरसा*
• 20 जनवरी से चलेगा पल्स पोलियो अभियान
• जिले में कुल 4 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
• लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली गयी रैली
रिपोर्ट - अमन कुमार, सहरसा
सहरसा/ 17जनवरी - जिले में 20 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अब इस अभियान को सफल करने के लिए एनसीसी कैडेट्स टीकाकर्मी एवं मोबीलाईजर के रूप में कार्य करेंगे. इसको लेकर शहर के मनोहर हाई स्कूल में शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स को टीका कर्मी तथा मोबिलाइजर के रूप में कार्य करने के लिए उनका उन्मुखीकरण किया गया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहरसा बस्ती पटेल नगर वार्ड नंबर-31 के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर के सिंह तथा यूनिसेफ एसएमसी बंटेश नारायण मेहता की द्वारा एनसीसी कैडेट्स को इसके विषय में जानकारी दी गयी.
पोलियो को लेकर सतर्कता है जरुरी:
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर के सिंह ने बताया अभियान की सफलता के लिए 0 से 5 साल तक के शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जानी है. इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ एनसीसी के कैडेट भी सहयोग कर रहे हैं, जो एक सकारात्मक पहल है. इससे शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने में आसानी होगी. उन्होंने शहरी क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए उनके माता-पिता को प्रेरित करने तथा समय से अपने चिन्हित ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के लिए एनसीसी कैडेट से अपील की.
यूनिसेफ के एसएमसी बंटेश नारायण मेहता ने कहा भारत पोलियो मुक्त है. लेकिन हमें अभी भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। कि किसी भी अभियान की सफलता में सामूहिक सहभागिता जरूरी होती है। इसलिए पल्स पोलियो अभियान में भी सभी की सहभागिता अनिवार्य है। सामूहिक सहभागिता से ही यह अभियान सफल हो सकेगा। उन्होंने बताया एनआईडी के रूप में 20 जनवरी को पल्स पोलियो के माध्यम से 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो वेसिन की 2-2 बूंदे पिलाई जाएंगी। साथ ही 20 जनवरी से विभाग की ओर से गठित मोबाईल टीमें शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर खुराक से वचिंत नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलायेगी।
निकाली गयी रैली:
पोलियो पर शहरी लोगों को जागरूक करने के लिए मनोहर हाई स्कूल से जागरूकता रैली निकाली गयी. इस रैली में एनसीसी कैडेट्स के साथ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आरके सिंह, एनसीसी के कमांडेंट डॉक्टर केपी झा एवं यूनिसेफ के एसएमसी वंटेश नारायण मेहता शामिल हुए. इस दौरान विभिन्न स्लोगन के माध्यम से लोगों को पोलियो अभियान की जानकारी दी गयी.
4 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा:
अभियान के दौरान जिले में 0 से 5 साल तक के कुल 4.25 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसके लिए घर-घर जाकर दवा पिलाने वाली 799 टीम, 101 ट्रांजिट टीम, 16 मोबाइल टीम एवं 66 वन मैन टीम का गठन किया गया है. साथ ही पर्यवेक्षण के लिए 274 पर्यवेक्षकों को भी लगाया गया है.
इस मौके पर सीएफआर के डिविजनल कोऑर्डिनेटर योगेश्वर कुमार राजा, यूनिसेफ के बीएमसी धर्मेंद्र कुमार राय, स्कूल के एनसीसी कमांडेंट डॉक्टर के बी झा, शिक्षक मोहन कांत झा, रामा प्रभा, दीपक कुमार तथा अन्य लोग उपस्थित थे ।