कोशी लाइव_नई सोच नई खबर*
उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंजौरा अंतर्गत सरस्वती स्थान के ऐतिहासिक धरती पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीणों के सहयोग से मेला का आयोजन किया जाएगा जहां लगातार 48 घंटे का अष्टयाम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है।
मेला को लेकर ग्रामीण व पूजा समिति की बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि नेपाल से आ रही महिला मंडली कलाकार अष्टयाम में शिरकत करेंगे तथा अंतर जिला स्तरीय कलाकार भी भगवान के विभिन्न लीलाओं का झांकी के साथ अपनी कला को प्रस्तुत करेंगे। राम झूला व मिकी माउस मेला की शोभा में चार चांद लगाएँगे।
मिली जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी से 2 फरवरी के संध्या बेला में मूर्ति विसर्जन के साथ साथ कार्यक्रम का भी समापन हो जाएगा।
बैठक में पूर्व सरपंच अजय शंकर सिंह, विजय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, मणि पासवान, कारे लाल साह ,वीरेंद्र सिंह, विपिन कुमार मंडल ,पिंटू कुमार राय, घनश्याम साह , रंजीत मंडल, दामोदर साह, अरुण पासवान, अजय राय आदि उपस्थित थे।