कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
स्वास्थ्य सेवाओं की रैंकिंग में करें सुधार
आरसीएच पोर्टल पर डाटा अपलोडिंग में लायें तेजी
*रिपोर्ट - अमन कुमार, सहरसा*
सहरसा/30 जनवरी - जिला आर सी एच कार्यालय में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ कुमार विवेकानंद में स्वास्थ्य विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गयी। इस दौरान डॉ कुमार विवेकानंद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में और तेजी लाने के लिए को कहा। साथ ही उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते इस योजना को लोगों पर पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया था। साथ ही उन्होंने इस संबंध में आशा कार्यकर्ताओं को विशेष बैठक बुलाकर योजना की जानकारी हर घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया था।
डॉ कुमार ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं की रैंकिंग को हर हाल में सुधार करना है। राज्यस्तर पर अच्छा रैंक हासिल करना है। उन्होने स्वास्थ्य संबंधित सभी योजनाओं एव प्रगति प्रतिवेदन के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सभी ब्लॉक के प्रभारी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से योजनाओं की गुणवता पूर्ण कार्यान्वयन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। इसके अलावा एनिमिया मुक्त भारत, आशा इंसेंटिव, टीकाकरण पर गहनता पूर्वक समीक्षा की गयी।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की मुख्य बातें : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की जानकारी देते हुए बताया कि दो वर्ष तक की बच्ची के संपूर्ण टीकाकरण पर माता-पिता को मिलेंगे दो हजार रुपए। यह राशि माता-पिता के बैंक खाते में आरटीजीएस, पीएफएमएस या सीएफएमएस से भेजी जाएगी। संपूर्ण टीकाकरण होने के बाद बच्ची की अधिकतम तीन वर्ष आयु पूरी होने पर ही माता-पिता कर सकेंगे दावा।
इस योजना का लाभ पाने के लिए बच्ची का आधार कार्ड बनवाना होगा जरूरी। जन्म प्रमाणपत्र, माता-पिता या अभिभावक की बैंक पासबुक के मुख्यपृष्ठ की प्रति देनी होगी। ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावक पंचायत या उपकेन्द्र की एएनएम के पास आवेदन करेंगे जमा। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में दो वर्ष तक की बच्चियों के संपूर्ण टीकाकरण पर माता-पिता या अभिभावक को दो हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। योजना में टीकाकरण से बच्चियों को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा मिलेगी।
क्या है आरसीएच पोर्टल: आर सी एच पोर्टल पर बनाए गए विलेज प्रोफाइल के माध्यम से देश के किसी भी हिस्से में बैठे अधिकारी महिलाओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रमों तथा योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति का पता लगा सकते हैं। इस पोर्टल पर ग्रामवार गर्भवती महिलाओं और बच्चों का डाटा इंट्री करना है और इसी के आधार पर गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण करने के समय से लेकर बच्चे के जन्म तक उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाएं को अपडेट करना है । जबकि जन्म से लेकर दो वर्ष तक बच्चों को नियमित टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ सेवाओं को उपलब्ध कराए जाने का ब्यौरा अपडेट करना है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में पारदर्शिता लाना है।
बैठक में ये थे शामिल थे-
बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी राहुल किशोर, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी कंचन सिंह, यूनीसेफ के एसएमसी बंटेश नारायण मेहता, डब्ल्यूएचओ के एसआरटीएल डॉक्टर राजेश कुमार वर्मा, यूनिसेफ के एसएमसी मजरूहल हसन, यूएनडीपी के मोहम्मद खालिद, पाथ के जिला समन्वयक मोहम्मद नौशाद अली, जिला प्रतिरक्षण कार्यालय के कर्मी दिनेश कुमार दिनकर तथा प्रमोद कुमार उपस्थित थे।