Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/बेलदौर :प्रखंड प्रमुख विकास कुमार ने अपने कार्यालय में मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर किया बैठक...! - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 18, 2020

खगड़िया/बेलदौर :प्रखंड प्रमुख विकास कुमार ने अपने कार्यालय में मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर किया बैठक...!

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।



शनिवार को विकाश कुमार प्रखंड प्रमुख बेलदौर की अध्यक्षता में प्रखंड प्रमुख कार्यालय में दिनांक 19/01/2020 को होने वाली जल जीवन हरियाली योजना के जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला हेतु एक गणमान्य, जनप्रतिनिधियों, एवम् ग्रामीणों की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से बेलदौर बाजार में शाम 5:00 बजे जागरूकता रैली सह प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया! ताकि लोग मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक भाग ले सकें! बैठक में पंचायत समिति सुरेश शर्मा, विकास साह जुगेश कुमार, बीजेपी नेता रामचंद्र प्रसाद भगत, अशोक हितेषी, वार्ड सदस्य  गणेश महतो, गोरख शर्मा, गौरव कुमार उप मुखिया प्रतिनिधि बेलदौर, प्रभु चौधरी, बंसीधर, जय प्रकाश शर्मा, भावेश यादव, महिलाओं में कुंती देवी, सिंपी देवी, वीणा देवी, रीना देवी, सभी बेलदौर पुनर्वास वासी के लोगों को भी जागरूक किया गया, तथा उनसे अपील की गई कि अपने टोले, महहलों, में माननीय प्रमुख जी का नाम लेकर आग्रह करें कि मानव  श्रृंखला में आने का अनुरोध किए हैं! निवेदक समस्त बेलदौर वासी खगड़िया!