Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।जब तक सरकार मांगे नहीं मानेगी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा डीलर संघ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, January 6, 2020

सहरसा।जब तक सरकार मांगे नहीं मानेगी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा डीलर संघ

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
ज्योतिष ठाकुर की रिपोर्ट।

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा).   सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र तीनों प्रखंडों के डीलरों ने अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर रविवार को पीडीएस गोदाम सिमरी बख्तियारपुर एवं सलखुआ के प्रांगण में एक दिवसीय धरना दीया बिहार फेयर प्राइस  डीलर एसोसिएशन के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 1 जनवरी से चले आ रहे हैं डीलरों ने इस मौके पर जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को मजबूती प्रदान करने का काम किया डीलर संग सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के अध्यक्ष श्रीधर पोदार ने बताया कि जब तक उनकी 8 सूत्री मांगे नहीं मानी जाती है तब तक यह हड़ताल जारी रहेगा उन्होंने कहा 1 जनवरी से हम लोग सभी कामकाज ठप कर रखे हैं उसी दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है डिनर संघ सलखुआ के अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव ने कहां की आज सरकार हम लोगों को बंधुआ मजदूर बना दिया है पाॉस  मशीन सहित इतना काम दे दिए  गए हैं वह भूखे पेट संभव नहीं है पूरे महीने दुकान खोलकर खाद्यान्न वितरण करना है उस मुताबिक सही  मेहताना हम लोगों का वाजिब हक है, सरकार  हक मारी कर रही है इस मौके पर सुरेंद्र भगत देव शंकर प्रसाद सुरेंद्र झा सुभाष यादव तारीख अली मोहम्मद यासीन रवि केसरी मुकेश सिंह उदित कुमार अनिल मिश्रा  शोएब आजाद एवं कई डीलर कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे
 रिपोर्टर:ज्योतिष ठाकुर