Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल। अपराध की योजना बनाते पिस्टल के साथ मधेपुरा निवासी तीन बदमाश गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, January 22, 2020

सुपौल। अपराध की योजना बनाते पिस्टल के साथ मधेपुरा निवासी तीन बदमाश गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सुपौल पुलिस ने गुप्त सूचना पर अपराध की योजना बनाते तीन बदमाश को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से एक पिस्टल भी मिली। गिरफ्तार युवकों में मासूम आलम, रिजवान आलम और वशी आलम मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक वार्ड 10 का रहने वाला है। पुलिस मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को मंगलवार की रात करीब 10 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि नुनुपट्टी के पास बदमाश जुटे हैं और कोई वारदात करने वाले हैं। सूचना पर सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। पुलिस गाड़ी को देखते ही युवक इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने बुलेट सवार तीनों युवकों को पकड़ा। सदर थानाध्यक्ष के मुताबिक पूछताछ में बताया कि वे लोग पिस्टल खरीदने इधर आए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
 उधर, सूत्रों की मानें तो जिले में बड़े पैमाने पर हथियार खरीद बिक्री का धंधा इन दिनों चल रहा है। इलाके में सक्रिय हथियार तस्कर युवाओं को पिछले एक महीने में करीब दो दर्जन से अधिक पिस्टल बेचा है। यहीं कारण है कि युवा अपराधियों की सक्रियता बढ़ी है जो पुलिस के लिए सिरदर्द बने हैं। पिस्टल के शौकीन कुछ युवा तेजी से जयराम की दुनियां में उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अगर समय रहते पुलिस सचेत नहीं हुई तो स्थिति काफी विस्फोटक हो सकती है।