Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।पिस्तौल, गोली व भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 24, 2020

सहरसा।पिस्तौल, गोली व भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। शहर के कायस्थ टोला नर्सरी के समीप स्थित एक घर में गुरुवार की रात सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के अलावा एक देशी पिस्तौल व तीन गोली बरामद की गई। मामले में गृहस्वामी समेत अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को सूचना मिली कि कायस्थ टोला निवासी मोहम्मद कलाम के घर में भारी मात्रा में शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के आलोक में सदर एसडीपीओ, थानाध्यक्ष राजमणि सदलबल पहुंचे और घर की तलाशी शुरू की। इस दौरान गृहस्वामी मोहम्मद कलाम को हिरासत में ले लिया गया। जबकि उनका पुत्र मो. सद्दाम भागने में सफल रहा। हालांकि पुत्रवधू को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान घर से विभिन्न ब्रांड के काफी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। जबकि एक पिस्तौल व गोली भी बरामद हुई। जबकि अरुण चौधरी के यहां की गई तलाशी में भी कुछ बनीं हुई शराब बरामद की गई। मामले में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि अवैध हथियार व शराब के कारोबार की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।