Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल: छातापुर के विभिन्न स्थानों पर हुई धूम धाम से माँ शारदे की पूजा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 30, 2020

सुपौल: छातापुर के विभिन्न स्थानों पर हुई धूम धाम से माँ शारदे की पूजा

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

छातापुर।सुपौल।संतोष कुमार भगत
प्रखंड क्षेत्र में बसंत पंचमी के अवसर पर गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धूमधाम से माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।प्रखंड क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों तथा पूजा समितियों सहित विभिन्न  स्थानों  में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। व्यापक रूप से साज सज्जा कर पूजा पंडालों को सजाया गया है। बिभिन्न पूजा समितियों द्वारा निर्धारित समय मे माँ सरस्वती की पूजा पंडित विद्वान के नेतृत्व किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर स्कूली बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ भजन कीर्तन में भाग लिया। छातापुर के ब्रर्रीलियेन्ट पब्लिक स्कूल, एस डी बोर्डिंग स्कूल, sts कम्प्यूटर , एस एस पब्लिक स्कूल आदि में धूम धाम से पूजा अर्चना किया गया।