कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
*आवासीय नॉलेज सिटी पब्लिक स्कूल* के द्वारा शुक्रवार को साहुगढ में मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई।पूरा गांव जय मां शारदे - जय मां वीणापाणि के जयकारों से गूंजता रहा। मां विद्या दायिनी के दर्शन के लिए सड़कों पर भारी भीड़ जमा रही और पुष्प वर्षा कर प्रतिमा का जोरदार स्वागत किया। वहीं, छात्र-छात्राओं ने नम आंखों से मां की प्रतिमाएं, जलाशयों में विसर्जित कर उन्हें विदाई दी।
कल से ही लगातार माता के दर्शन के लिए छात्र अभिभावक,व ग्रामीण उमड़ते रहे। वहीं,विद्यालय प्रांगण में सजाये गये आकर्षक पंडाल में भी मां के भजन गूंजते रहे। प्रथम दिन पूजा अर्चना के बाद व्रत खोले गये और अनुष्ठान भी पूरे किए गए।विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रतिमाएं लेकर छात्र व शिक्षक शोभायात्रा में शामिल हुए। इसके बाद संगीत की धुन पर प्रतिमा विसर्जन शोभायात्राएं निकलीं।साहुगढ दुर्गा मंदिर के पास तालाब में पुष्प वर्षा के साथ छात्रों व शिक्षकों ने नम आंखों के बीच मां हंसवाहिनी की प्रतिमा को जलाशय में विसर्जित किया। इस दौरान छात्रों व युवाओं की टोलियों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया और धार्मिक धुनों पर खूब थिरके।
उक्त अवसर पर *प्रधानाचार्य मनीष कुमार* शिक्षक धीरज कुमार,पप्पू कुमार, रत्नेश यदुवंशी, राकेश कु, नीरज कुमार,आनंद कु,धीरज कु, समदर्शी दिवाकर छात्र रिशु,गोलू, आशीष,कोमल, दिव्यांशु,मौसम,विपुल सहित विद्यालय के सभी छात्र शामिल हुए।