Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धापूर्विक की गई मां शारदे की पूजा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 30, 2020

सहरसा।ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धापूर्विक की गई मां शारदे की पूजा

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। हर्षोल्लास के साथ ग्रामीण इलाके में वसंत पंचमी मनायी गयी। विद्यालय औरं विभिन्न क्लबों ने मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की। शाहपुर स्वास्थ्य उप केंद्र प्रांगण में आर्यन सरस्वती पूजा समिति द्वारा भव्य पूजा पंडाल बनाया गया। समिति के मन्नू रिस्की ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इसके अलावा चंद्रायण, कोशी कालोनी चौक, बस स्टैंड, दुर्गा स्थान प्रांगण, शाहीडीह, मुरादपुर, एकाढ़, बलवा, मोहनपुर, ब्लॉक रोड समेत विभिन्न निजी एवं सरकारी विद्यालयों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई
विद्या की देवी की आराधना धूमधाम से
संसू, महिषी: विद्या की देवी सरस्वती की आराधना प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम और श्रद्धा भक्ति के साथ की गई। कई सरकारी और गैरसरकारी विद्यालय व निजी स्थानों पर मां की प्रतिमा स्थापित कर की गई है। प्रखंड क्षेत्र के मैना, तेलहर, पस्तवार और महिसरहो में मेला का आयोजन किया गया। महिषी के उग्रतारा स्थान, कृष्णाघर एवं पाठक बंगला पर पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
संसू, बैजनाथपुर: सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों, स्कूलों, मोहल्ले और घरों में मां वीणावादनी की पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। मां शारदे रेजिडेंशियल स्कूल बैजनाथपुर, आरती पब्लिक स्कूल गम्हरिया, इंडियन पब्लिक स्कूल तीरी, बीएस पब्लिक स्कूल समदा, शांति पब्लिक स्कूल दान चकला समेत अन्य संस्थानों में स्थापित प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र बनी रही।
छात्रों में रहा उमंग
संसू, सिमरीबख्तियारपुर: मां सरस्वती की पूजा-अर्चना को लेकर विद्यार्थियों में उमंग रहा। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने मां शारदे की पूजा की। नगर के बड़ी और रेलवे दुर्गा स्थान मंदिर पर भक्तों की भीड़ रही। भौंरा काली मंदिर पर मेले के साथ मैया जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थाओं में सरस्वती पूजा के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वहीं उच्च विद्यालय, हरिवंश मध्य विद्यालय सिमरीबख्तियारपुर, जीपीएस, टीपीएस, संत जेवियर्स स्कूल, ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल, विवेकानंद पब्लिक स्कूल, रोज वैली पब्लिक स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास पूर्वक पूजा-अर्चना की गई।