Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।युवक पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिग, चल रहा इलाज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 17, 2020

सुपौल।युवक पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिग, चल रहा इलाज

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

तीन सशस्त्र अपराधियों ने थाना क्षेत्र के कलापट्टी वार्ड नंबर 01 निवासी लक्ष्मण पंडित पर की फाइरिग
-अपराधियों ने मेहमान जी कहां हैं कह कर घर से निकाला और कर दिया हमला
----------------------------
संवाद सूत्र, पिपरा(सुपौल): थाना क्षेत्र के पिपरा पंचायत के कलापट्टी वार्ड नंबर 01 में गुरुवार की संध्या दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन सशस्त्र अपराधियों ने लक्ष्मण पंडित नामक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिग कर घायल कर दिया। दहशत फैलाने के लिए भागने के क्रम में हवा में फायरिग भी की और रामपुर के रास्ते भाग खड़े हुए। घायल को इलाज के लिए पिपरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से चिकित्सक ने स्थिति चिताजनक देख बेहतर इलाज हेतु सुपौल रेफर कर दिया। जख्मी लक्ष्मण पंडित के भाई रामदेव पंडित ने बताया कि हम सभी रात्रि के 8:30 बजे घर में थे कि दरवाजे से आवाज आया मेहमान जी कहां हैं। उसी पर मेरा भाई लक्ष्मण निकला कि दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने मेरे भाई पर तीन गोलियां चलाई। पहली गोली सीने पर लगी जहां मोबाइल रहने के कारण मोबाइल चूर हो गया। वहीं दूसरी गोली पेट में लगी और तीसरी गोली हाथ में लगी। भाई को गिरा देख अपराधी हवा में गोली चलाकर भाग खड़ा हुआ। घटना की जानकारी पिपरा पुलिस को दी गई। पुलिस की गाड़ी पहुंचकर घायल को इलाज के लिए पिपरा स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु सुपौल और सुपौल से सूर्या अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि अभी कांड दर्ज नहीं किया गया है। परिजन के सहरसा में रहने के कारण आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस कांड को लेकर अनुसंधान कर रही है।