Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।बाईपास सड़क की निर्माण को लेकर आमरण अनशन जारी, ग्रामीणों का मिल रहा भरपूर सहयोग* - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 31, 2020

सहरसा।बाईपास सड़क की निर्माण को लेकर आमरण अनशन जारी, ग्रामीणों का मिल रहा भरपूर सहयोग*

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
रितेश हन्नी।

सहरसा - बनगाँव (द०) बरियाही बायपास सड़क निर्माण की मांग को लेकर बनगाँव के बाबाजी कुटी प्रांगण में कोशी युवा संगठन एवं बुद्धिजीवी विचार मंच के तत्वाधान में  बनगाँव वासियों द्वारा आमरण अनशन दुसरे दिन भी जारी अनशन पर बैठे कोशी युवा संगठन के संस्थापक युवा नेता सोहन झा एवं बुद्धिजीवी विचार मंच के संयोजक शशिधर ठाकुर ने कहा की सहरसा से दरभंगा समस्तीपुर पटना को जोड़ने वाली सड़क बनगाँव जैसी घनी अवादी वाले गाँव के बिचो बिच गुजरने से बराबर रोड ऐक्सिडेंट में किसी न किसी की मृत्यु हो जाती है उन्होंने कहाँ की वर्ष 2013 में बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी बनगाँव आए थे उसी दौरान नीतीश कुमार जी बनगाँव की घनी आबादी को देखते हुए गांव के दक्षिणी भाग से बाईपास सड़क निर्माण करवाने का आश्वासन दिए थे माननिय मुख्यमंत्री जी के निर्देश के आलोक में भूमि का सीमांकन कर   जगह जगह पिलर भी गारा गया था गारा हुआ पिलर आज भी मौजुद है कोशी युवा संगठन के संस्थापक युवा नेता सोहन झा ने कहाँ की अचानक कुछ महिने पूर्व सरकार द्वारा गांव के बीचो-बीच गुजरने वाले सड़क को ही  नेशनल हाईवे बनवाने का आदेश निर्गत करवा दिया गया अगर ऐसा होता है तो बनगाँव ग्राम वासियों को काफी जानमाल की क्षति पहुंचेगी और हमेशा हादसे का डर बना रहेगा सोहन झा ने कहा की सरकार बनगाँव वासियों की समस्या को अनदेखी कर रही है उन्होंने कहा की जब तक सरकार बनगाँव वासियों की मांग को मान नहीं लेते तब तक हम अनशन नहीं तोड़ेंगे चाहे हमारी जान क्यों नहीं चली जाए वहीं अनशन स्थल पर मौजुद बनगाँव के दक्षिणी पंचायत के मुख्या श्री विनोद प्रसाद झा ने कहा की अनशन का आज दूसरा दिन है लेकिन अभी तक जिला प्रशासन के तरफ से कोई पदाधिकारी देखने तक नहीं आए है अगर सरकार जल्द से जल्द हम बनगाँव वासियों की मांग पुरा नहीं करते है तो बहुत बरा आंदोलन होगा   वही अनशन स्थल पर मौजूद ग्रामवासियों ने कहा की स्थानीय जनप्रतिनिधि अगर जल्द से जल्द हम बनगाँव वासियों की समस्या को समझते हुए अनशनकारियों की माँग को नहीं मानते है तो हम सभी ग्रामीण अनशन पर बैठ जाएँगे।अनशन स्थल पर मौजूद गोपाल झा, पुतुल खा, मुकेश झा, मोहम्मद जहांगीर, रणजीत भगत पंचायत समिति श्री विश्वनाथ खा, हीरेंद्र कुमार झा, शुभांकर ठाकुर, अंजनी झा, बीरबल खा, सदाशिव झा, मालिक खा, भारतेन्द्र रमण, परमेश्वर झा, कन्हैया कुमार, बलराम झा सहित सैकरो ग्रामीण उपस्थित रहे।