Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।भारत बंद पूरी तरह से रहा विफल :डॉ. विजय - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 30, 2020

मधेपुरा।भारत बंद पूरी तरह से रहा विफल :डॉ. विजय

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

मधेपुरा। मधेपुरा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ. विजय कुमार विमल ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून एव राष्ट्रीय नागरिकता पंजी विरोध में विपक्षी दलों का भारत बंद कार्यक्रम मधेपुरा में पूरी तरह विफल रहा। बुधवार को वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बंद समर्थकों ने जबरन शहर के दुकानो बंद कराया। उत्पात मचाया। विपक्षी दलों के द्वारा किया गया बंद को यहां के व्यवसायियों आम जनों के द्वारा पूर्णरूप से बहिष्कार किया। बंद समर्थकों ने लोगों के प्रतिष्ठानों पूजन सामग्री एवं मिठाई दुकान को टारगेट कर उस में तोड़फोड़ की उत्पात मचाया जो काफी दुखद है।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के द्वारा सीएए एवं एनआरसी पर भ्रम फैला रहा है। जनता उसे देशहित मे लाया गया कानून बाता कर मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बता रही है। इस कारण विपक्षी दल बौखला गए हैं। कुछ लोगों को भ्रमित कर बाजार बंद प्रदर्शन करने को उसका रहे हैं। लेकिन जनता उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना चाहती है। इस कारण कुछ छूटभैये नेताओ अपनी राजनीतिक चेहरा चमकाने के लिए शहर के दुकानों में तोड़फोड़ एवं दुकानदारों के साथ मारपीट की जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि ऐसे आंदोलनकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई करे।