Kosi Live-कोशी लाइव बेगूसराय/बिहार: जमीन विवाद में अपराधियों ने चाचा-भतीजे को मारी गोली, भतीजे की मौके पर ही मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 31, 2020

बेगूसराय/बिहार: जमीन विवाद में अपराधियों ने चाचा-भतीजे को मारी गोली, भतीजे की मौके पर ही मौत

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय जिले में जमीन विवाद को लेकर बेखौफ अपराधियों ने चाचा भतीजे को गोली मार दी। फायरिंग में भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चाचा की हालत गंभीर है। चाचा को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की है।
वारदात के संबंध में बताया जा रहा है कि पहाड़पुर गांव निवासी संजय महतो का पड़ोस में रहने वाले नंदकिशोर महतो से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह नंदकिशोर कुछ लोगों के साथ संजय के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग की। संजय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चाचा रामदेव महतो गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बलिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।