Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।भाजपाइयों ने फूंका पाकिस्तान के पीएम का पुतला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 5, 2020

सहरसा।भाजपाइयों ने फूंका पाकिस्तान के पीएम का पुतला

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। नानकाना साहेब में हिंदू अल्पसंख्यकों के ऊपर हो रहे धार्मिक प्रताड़ना व बलात धर्मांतरण के खिलाफ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में शहर के शंकर चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कहा पाकिस्तान में नानकाना साहेब के मुख्य ग्रंथी के बेटी का अपहरण कर जबरन धर्मांतरण कराना साफ दर्शाता है कि पाकिस्तान में हिन्दुओं की संख्या घट रही है। विपक्षी पार्टियों के नेताओं को नागरिक संशोधन एक्ट के बारे में यह बताना चाहिए कि नेहरू लियाकत समझौता के तहत देश मे सीएए लाना जरूरी था। जबकि विपक्षी दलों के नेताओं के द्वारा देश भर में अल्पसंख्यकों को बरगालाकर हिसा फैला रही है। पुतला दहन कार्यक्रम मे पूर्व विधायक आलोक रंजन, संजीव झा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, प्रदेश नेता कार्तिक सिंह, पूर्व अध्यक्ष माधव चौधरी, पूर्व अध्यक्ष नीरज गुप्ता, डा. रविन्द्र सिंह, वाणिज्य मंच के राजीव रंजन साह, महिला मोर्चा की नमिता पाठक, श्यामल पौदार, विनय झा, युवा मोर्चा के शशिशेखर झा सम्राट, सिद्धार्थ सिंह सिद्धु, अमित आनंद, प्रो. गौतम कुमार, महेंद्र राम, रतन सिंह, कुश मोदी, रंजीत चौधरी, जय प्रकाश गुप्ता, विजय गुप्ता, अभिनव सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रत्यय झा, लक्षमीकांत झा, जीतू सिंह, शशि सिंह राजपूत, नवनीत सिंह, राजू सुरेका, कहरा अध्यक्ष अभिलाष कुमार, प्रो. रविन्द्र झा उर्फ फूल बाबू ,मिहिर झा, संजय गुप्ता, सुरेश साह, गुरुचरण सिंह, स्वर्ण सिंह, करणजीत सिंह, वीर सिंह, हरप्रीत सिंह, त्रिलोक झा, राजू खां, अर्जुन अवस्थी आदि शामिल थे।