Kosi Live-कोशी लाइव बिहार की इस टीचर के क्यों मुरीद हो गए आनंद महिंद्रा और शाहरूख खान? जानें कौन हैं वो... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, January 25, 2020

बिहार की इस टीचर के क्यों मुरीद हो गए आनंद महिंद्रा और शाहरूख खान? जानें कौन हैं वो...


पटना/बांका. बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं. ज्यादातर इसकी निगेटिव छवि दिखाई जाती है, लेकिन हकीकत ये भी है इस धरती पर प्रतिभाएं भरी पड़ी हैं. हाल के दिनों में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला टीचर काफी आसान तरीके से बच्चों को गणित पढ़ा रही हैं. उनके पढ़ाने का तरीका इतना सहज है कि इसपर देश के प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने इसे अपने ट्विटर हैंडल से शेयर कर दिया. सबसे खास ये रहा कि आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने रीट्वीट किया.

आनंद महिंद्रा ने ट्विट करते हुए लिखा, क्या? मुझे इस चालाक शॉर्टकट के बारे में पता नहीं था. काश ये महिला मेरी गणित की शिक्षिका होतीं. मैं शायद इस सब्जेक्ट में बहुत बेहतर होता.
Whaaaat? I didn’t know about this clever shortcut. Wish she had been MY math teacher. I probably would have been a lot better at the subject!

18.5K people are talking about this

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को रीट्वि्ट करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, आपको यह नहीं बता सकता कि मेरे जीवन की कितनी परेशानियों का हल गणित के इस साधारण से तरीके ने निकाला है. इस तरीके को टीचिंग मेथड में शामिल किया जाना चाहिए.


3,827 people are talking about this

गौरतलब है कि ये वीडियो सबसे पहले बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसलिंग (BEPC) के फेसबुक पेज ‘Teahers of Bihar’ पर पोस्ट किया गया था. वीडियो में जो टीचर दिखाई दे रही हैं उनका नाम रूबी कुमारी है.



रूबी कुमारी बिहारके बांका जिले की रहने वाली हैं. बौंसी प्रखंड के गोलहट्टी की रहने वाली रूबी ने बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाने के लिए डीएलएड प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है. उन्होंने अपने वीडियो को ट्वीट करने के लिए आनंद महिंद्रा और शाहरूख खान को शुक्रिया कहते हुए बताया कि वह पढ़ाई में इनोवेशन को महत्व देती हैं ताकि बच्चों से बस्तों का बोझ कम किया जा सके,



उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरौनी बौंसी में शिक्षिका रूबी ने अंग्रेजी से ग्रेजुएशन किया है और इसी विषय की टीचर भी हैं. उनका मायका भी बांका‍ जिले के मिश्राचक, डहुआ, बौंसी में है. रूबी के पति का नाम पंकज मिश्रा है. खास बात ये है कि स्कूल में कुछ विषयों के टीचर नहीं हैं तो रूबी खुद ही अंग्रेजी के साथ-साथ गणित और संस्कृत पढ़ातीं हैं.