कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
मधेपुरा। जय कृष्ण कुमार की रिपोर्ट।
कोशी लाइव अप्डेट्स।
मधेपुरा: जिला मुख्यालय मधेपुरा के भेलवा ग्राम के लोगों ने बाइक छिनने वाले गिरोह के तीन अपराधियों को पकड़ा। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले शिव कुमार मंडल का अपराधियों ने बाइक छीन लिया था। उस दिन से ही हम सभी ग्रामीण अपराधियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ मेहनत कर रहे थे, और आज पकड़ा गया।
देखें वीडियो
ग्रामीणों ने बताया कि दो बाइक से तीन की संख्या में अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पुल पर बैठा हुआ था। तभी हम लोग उस तीनों से पूछे कि तुम लोग यहां क्या कर रहे हो ,तो वो लोग ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा जिसमे तीन ग्रामीण राजा कुमार अमित कुमार और विवेक कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गए। लेकिन किसी तरह तीनों अपराधियों को धर दबोचा। फिलहाल जख्मी ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा है। मौके पर कामंडो दस्ता पहुंच कर तीनों अपराधियों को अपने कब्जे में ले लिया है।
मधेपुरा। जय कृष्ण कुमार की रिपोर्ट।
कोशी लाइव अप्डेट्स।
सदर थाना क्षेत्र की भेलवा पंचायत के सखुआ शिव मंदिर के पास बाइक लुटेरे बदमाश ने बाइक सवार तीन लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल बाइक सवारों के हल्ला करने पर ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों का पीछा किया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने तीन बदमाशों को घेर कर पकड़ लिया। तीनों की पिटाई भी की। तीनों बदमाशों को भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल विवेक कुमार ने बताया कि बदमाश करीब दस दिनों से प्रतिदिन सखुआ बहियार में रात को लोगों का बाइक छिनता था। इसको लेकर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया। घायल बदमाश सहरसा जिला के पदमपुर गांव के भूषण कुमार यादव पिता चंद्र माधव प्रसाद यादव, सुखासन का रहने वाला विकेश कुमार है।
सत्तर कटैया के मो सलमान का इलाज चल रहा है।गोली लगने से विवेक कुमार पिता दिनेश मंडल भेलवा वार्ड 3, विकास कुमार पिता बुच्ची कामती, अमित राम पिता कोमल राम वार्ड 4 जख्मी हो गए। लोगों ने बताया बदमाशों ने चार गोली चलाई जिसमे दो गोली अमित राम को लगी। इसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दो अन्य लोगों को गोली हाथ मे लगी है।
......मधेपुरा: जिला मुख्यालय मधेपुरा के भेलवा ग्राम के लोगों ने बाइक छिनने वाले गिरोह के तीन अपराधियों को पकड़ा। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले शिव कुमार मंडल का अपराधियों ने बाइक छीन लिया था। उस दिन से ही हम सभी ग्रामीण अपराधियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ मेहनत कर रहे थे, और आज पकड़ा गया।
देखें वीडियो
