बताया जा रहा है कि कन्हैया के विरोध में शामिल लोग विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता थे. कन्हैया को यात्रा की शुरुआत बेतिया के भितिहरवा आश्रम से करनी थी. लेकिन वहां भी पुलिस ने उन्हें आश्रम के बाहर ही रोक दिया.
मोतिहारीः जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार 'जागो-जगाओ देश बचाओ' यात्रा पर निकले हैं. बेतिया के भितिहरवा से शुरू हुई इस यात्रा का जगह-जगह विरोध हो रहा है. बेतिया में उन्हें पुलिस ने डिटेन कर निकाला था. जिसके बाद वो मोतिहारी पहुंचे. जहां शहर के मठिया चौक के पास लोगों ने उनका जमकर विरोध किया और जूते-चप्पल भी दिखाए गए.
कन्हैया कुमार को विरोध का सामना करना पड़ापुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
विरोध कर रहे लोगों के बीच से कन्हैया को निकालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी. उन्हें यहां से सुरक्षित निकालने में पुलिस के पसीने छूट गए. यहां पुलिस को भी प्रदर्शनकारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. भारी मशक्कत के बाद पुलिस उन्हें मठिया चौक के पास से निकालकर स्पोर्ट्स क्लब ले गई.
विहिप और बजरंग दल ने किया विरोध