Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:गैंगस्टर के घर पार्टी में हर्ष फायरिंग, डीजे पर लहरा कर रहे थे तमंचे; चार गिरफ्तार तो तीन भाग निकले - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 31, 2020

BIHAR:गैंगस्टर के घर पार्टी में हर्ष फायरिंग, डीजे पर लहरा कर रहे थे तमंचे; चार गिरफ्तार तो तीन भाग निकले

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

आरा। भोजपुर टाउन थानान्तर्गत आनंदनगर मोहल्ले में कुख्यात गैंगस्टर मंटू कहार के घर बर्थडे पार्टी में डीजे पर तमंचे लहराकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार बदमाशों को धर दबोचा, जबकि कुख्यात मंटू दो अन्य साथियों के साथ छत से कूदकर भाग निकला। पुलिस ने मौके से पांच देसी पिस्टल, तीन कारतूस और 41 खोखा बरामद किए हैं। मौके पर करीब 60 राउंड फायङ्क्षरग की बात कही जा रही है। पुलिस ने छह मोबाइल सेट भी जब्त किए हैं।  
सात के खिलाफ मामला दर्ज 
इधर, भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने बताया कि कुख्यात मंटू कहार के अलावा पांच के विरुद्ध नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध ऑम्र्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। मामले में बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवां गांव निवासी समीर कुमार उर्फ गोलू, आरा टाउन थाना क्षेत्र के प्रकाशपुरी निवासी रवि रंजन कुमार, मोती टोला निवासी शमी कुमार तथा मोतीझील निवासी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बक्सर जिले का गोलू वर्तमान में आरा नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला मोहल्ले में रहता है। उसका आपराधिक इतिहास है। मंटू कहार हत्या, रंगदारी और आम्र्स एक्ट में वांछित है।

हिस्ट्रीशीटर के बर्थडे में जुटे थे बदमाश 
बुधवार देर रात एसपी सुशील कुमार को गुप्त सूचना मिली कि आनंदनगर निवासी कुख्यात मंटू कहार नए घर की छत पर टेंट लगाकर बेटी का बर्थडे मना रहा है। इसमें नामी बदमाश जुटे हैं और खुशी में लगातार फायङ्क्षरग की जा रही है। रात करीब एक बजे छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही तीन बदमाश छत से कूदकर भाग गए। इनमें से एक ने अपनी पिस्टल छत पर ही फेंक दी जबकि, दो बदमाश पिस्टल लेकर छत से कूद गए।