कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
बिहिया : भोजपुर जिले के तियर थाना क्षेत्र के सिकरिया-योगीवीर गांव के बीच रेलवे ट्रैक के पास बधार में युवती का खून से लथपथ अर्द्ध नग्न शव शुक्रवार को बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलने पर तियर थाने की पुलिस और जगदीशपुर के डीएसपी पहुंच कर छानबीन में जुट गये हैं. मृत युवती की पहचान नहीं हो पायी है.
जानकारी के मुताबिक, भोजपुर जिले के तियर थाना क्षेत्र के सिकरिया-योगीवीर गांव के बीच रेलवे ट्रैक के पास बधार में शुक्रवार की सुबह खून से लथपथ शव बरामद किया गया. युवती के सिर में गोली मारी गयी है. वहीं, युवती के अर्द्धनग्न अवस्था में मिलने के बाद ग्रामीणों ने आशंका जतायी है कि बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी है. हालांकि, बलात्कार किये जाने की पुष्टि अभी नहीं हो पायी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा.
गांव में अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि युवती की शिनाख्त की जा रही है. साथ ही कहा कि बलात्कार के संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पायेगा.