Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:सुपौल से सहरसा आ रही बस पलटी, हादसे में दर्जनों यात्री घायल* - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, January 8, 2020

BIHAR NEWS:सुपौल से सहरसा आ रही बस पलटी, हादसे में दर्जनों यात्री घायल*

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

रिपोर्ट :- रितेश हन्नी - सहरसा

सहरसा - जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल के पास एक बार फिर सड़क हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की माने तो कुहासा की वजह से अनियंत्रित होकर बस रोड के नीचे पलट गई। जिसमें कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट चुकी है। घटना में दर्जन भर यात्रियों के घायल होने की खबर है। दरअसल, वनदेवी नामक यात्री बस सुपौल से सहरसा आ रही थी। इस दौरान बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल गांव के समीप असंतुलित होकर पलट गई जिसमें दर्जन भर यात्री जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।