Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:मां, पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, January 17, 2020

BIHAR NEWS:मां, पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

शुक्रवार की अहले सुबह हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के वार्ड संख्या 14 के कन्हैया टोला में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर खुदकुशी का प्रयास किया। हालांकि खुदकुशी करने वाला शख्स फिलहाल जिंदा है। 
जानकारी के अनुसार कन्हैया टोला निवासी भारत केसरी ने अपनी मां, पत्नी और तीन बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी छत से कूदकर जान देने की कोशिश की लेकिन वह बच गया। इधर खड़गपुर पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की तफ्तीश के लिए घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पूरी पड़ताल कर रही है। अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी पोलस्त कुमार, थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह मामले की तहकीकात में जुटे हुए हैं। 
बताया जा रहा है कि जिस शख्स ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की है उसकी नगर के मुख्य बाजार स्थित गौशाला मार्केट में घड़ी की दुकान है। गौशाला मार्केट में दुकान का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने वाला था। जिसको लेकर वह काफी तनाव में था और बताया जा रहा है कि कॉन्ट्रैक्ट पेपर कहीं गुम हो गया था इसको लेकर भी वह मानसिक रूप से परेशान और आक्रोशित था।