Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:नाबालिग छात्रा से कोचिंग संचालक और शिक्षकों ने किया गैंगरेप, क्लासमेट समेत तीन गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, January 23, 2020

BIHAR NEWS:नाबालिग छात्रा से कोचिंग संचालक और शिक्षकों ने किया गैंगरेप, क्लासमेट समेत तीन गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर


सीवान : जिले के सिसवन में एक 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ कोचिंग संचालक और शिक्षकों ने मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. इससे पीड़ित परिजन सहित स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. घटना की जानकारी मिलने पर लोग सड़क पर उतर आये और आगजनी कर विरोध जताया. 
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा बुधवार को दोपहर दो बजे चैनपुर ओपी के ब्रिलियंट कोचिंग में पढ़ने गयी थी. वहां पर कोचिंग संचालक और शिक्षकों ने मिलकर पीड़ित छात्रा से गैंगरेप किया. शाम पांच बजे तक छात्रा घर नहीं आयी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. स्थानीय लोगों ने बताया कि कोचिंग के दो मंजिला भवन में पीड़ित छात्रा बेहोशी की हालत में मिली. इसके बाद सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. 

घटन की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार, डीएसपी जितेंद्र पांडेय, आंदर प्रभाग रणधीर कुमार, आंसाव थानाध्यक्ष खुर्शीद आलम मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने छापेमारी कर कोचिंग संचालक चैनपुर गोला बाजार निवासी मो जावेद, बावनडीह निवासी शिक्षक मेराज तथा छात्रा के सहपाठी सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट निवासी मो आरिफ को धर दबोचा. इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए. दोपहर में डीएसपी जितेंद्र पांडेय और एसडीओ संजीव कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात की. पीड़ित छात्रा के परिजनों से भी बातचीत की