Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।रालोसपा का 43 सदस्यीय कमिटी का हुआ गठन* - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, January 5, 2020

सहरसा।रालोसपा का 43 सदस्यीय कमिटी का हुआ गठन*

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
_जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार जिशु ने जारी की सूची_

रितेश हन्नी।

सहरसा - राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की सहरसा जिला इकाई का विस्तार कर दिया गया है। इसकी जानकारी आज केशव भवन, गंगजला स्थित पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार जिशु ने संवाददाता सम्मेलन कर दी। उन्होंने बताया कि जिला में पार्टी का जनाधार व्यापक करने और रालोसपा की नीतियों को जन - जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी की 43 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है, जिसमें 12 जिला उपाध्यक्ष, 11 जिला महासचिव, 8 सचिव और 9 संगठन सचिव का मनोनयन पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार जिशु की अध्यक्षता में की गयी है। इसके अलावा एक कार्यकारी जिला अध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव और एक जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी का भी मनोनयन किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार के बाद हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री उपेंद्र कुशवाहा जी द्वारा तय लक्ष्यों की ओर हम तेजी से सहरसा जिला में बढ़ पाएंगे। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को संगठन की सदस्यता और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना हमारा लक्ष्य होगा। इसके अलावा हम वर्तमान सरकार की कुनीतियों के प्रति भी जनजागृति लाने का काम करेंगे।