Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा। ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 की मौत,एक गम्भीर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, January 8, 2020

मधेपुरा। ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 की मौत,एक गम्भीर

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
रिपोर्ट:सविता नंदन कुमार

मधेपुरा जिला मुख्यालय के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरपार गांव में मुर्गा फार्म के समीप  लगभग 7 बजे सुबह घने कोहरे के बीच एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति को रौंदा।  जिसमें दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और एक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसको जन अधिकार छात्र परिषद के युवकों के मदद से उदा किशनगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ घायल   के हालत को गंभीर बताया जा रहा है ।