Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने खोला मोर्चाC A A और NRC के खिलाफ प्रदर्शन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, December 20, 2019

बिहार:पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने खोला मोर्चाC A A और NRC के खिलाफ प्रदर्शन

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

पूर्णिया- नागरिकता संशोधन विरोधी छात्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूर्णिया विश्वविद्यालय के विभिन्न दल के छात्र नेता एनआरसी एवं सी ए ए के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। छात्रों ने कहा संविधान पर हमला करना बंद करो और नागरिकता संशोधन एक्ट हटाओ। मोर्चा के नेता अभिजीत कुमार उर्फ अंकित यादव ने कहा की एनआरसी एवं सीएए मुद्दों को लेकर दिल्ली में छात्रों के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा मारपीट किया गया और एएमयू विश्वविद्यालय के छात्रों पर दिल्ली पुलिस के द्वारा छात्रावास में घुसकर मारपीट किया गया है जो निन्दनीय है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है जिसमें सभी को अपने-अपने धर्म को मानने की स्वतंत्रता है। मोदी सरकार के द्वारा लाया गया यह जो कानून है जिसमें मुस्लिम समुदाय को दरकिनार कर अपने वोट बैंक की पॉलिटिक्स को मोदी सरकार मजबूत करने में लगी है। लेकिन देश में महंगाई चरम पर है बेरोजगारी चरम पर है इसकी कोई चिंता नहीं है यह सरकार पूर्ण रूप से छात्र विरोधी सरकार है। इधर मोर्चा के संयोजक चंदन आजाद ने कहा की मोदी सरकार की एक सोची समझी साजिश है जिसमें sc-st एवं माइनॉरिटी की आवाज को दबाया जा रहा है फिर से बाबा साहब के संविधान को बदलकर मनुवाद के संविधान में तब्दील करने की कोशिश की जा रही है। और छात्र नेता असरार हाशमी  ने कहा कि सीमांचल एक बाढ़ से ग्रसित क्षेत्र है और यहां की जनता भूमिहीन है तो एनआरसी कराने के लिए दस्तावेज कहां से लाएंगे यह सरकार हर मोर्चे पर विफल होती हुई नजर आ रही है।इधर छात्र नेता सौरभ कुमार ने कहा कि  जेएनयू  यूनिवर्सिटी में छात्रावास  फी ,परीक्षा शुल्क  फी  एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों में फी  अधिकांश कर दी है। छात्रों में  फीस बढ़ोतरी को लेकर शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे थे दिल्ली पुलिस के द्वारा जेएनयू के छात्रों को खदेड़ कर मारा गया था। सौरभ कुमार ने कहा कि छात्रों के साथ चाहे भारत सरकार हो या बिहार सरकार हो छात्रों के साथ अत्याचार नहीं करना चाहिए।सौरभ कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस प्रशासन के द्वारा छात्रों के साथ अन्याय घटना हुई है जो कि दुखद है। सौरभ कुमार ने कहा कि चाहे बिहार सरकार हो चाहे भारत सरकार हो छात्रों को शिक्षा स्वास्थ रोजगार की बातें नहीं करती है सिर्फ हिंदू मुस्लिम की बात करती है।  कार्यक्रम में अजहरुद्दीन वारसी , पूर्णिया कॉलेज छात्र नेता छोटू यादव , अंकुर आनंद,सोनू यादव, मोहम्मद शकील, असरार हासमी,बाल किशोर पासवान, अमित यादव ,अरमान खान छोटू ठाकुर, दिगंबर माझी , अमरदीप सिंह,आदि छात्र उपस्थित थे।