Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल। झगड़े को खत्म करने गए दलित नेता को दबंगों ने पीट-पीटकर मार डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 18, 2019

सुपौल। झगड़े को खत्म करने गए दलित नेता को दबंगों ने पीट-पीटकर मार डाला

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर में मंगलवार की शाम बाजार में पत्नी के साथ सब्जी खरीदने गए दलित नेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दलित नेता की पत्नी ने गांव के ही दबंगों के खिलाफ नामदज केस दायर किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
बताया जा रहा है कि सुखपुर निवासी पंकज पासवान(40) मंगलवार की शाम पत्नी के साथ सब्जी खरीदने बजरंगबली मंदिर के पास गये थे। वहां गांव के दबंग सब्जी के दाम को लेकर सब्जी बेचने वाले से गाली-गलौज करने लगे। झगड़ा होता देख पंकज बीच-बचाव करने लगा। पंकज पासवान की पत्नी ने आरोप लगया है कि इसी दौरान गुस्से से बौखलाए मिथलेश चौधरी सहित शिबू चौधरी, संतोष चौधरी, दिनेश चौधरी, मनोज चौधरी, रामबहादुर चौधरी और नारायण चौधरी सहित अन्य सभी नामजद उनके पति के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। उनलोगों ने बाट और लाठी से तबतक पति को मारते रहे जब तक कि वे बेहोश होकर जमीन पर नहीं गिरे। उनका आरोप है कि पति को पीटता देख बचाने गई तो उनलोगों ने उसे भी मारा-पीटा।
 बाद में स्थानीय लोगों की मदद से पति को सदर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रोते बिलखते घरवाले मौके पर पहुंच गए।  उधर, पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है फिलहाल जांच की जा रही है। 
इधर, लोजपा जिलाध्यक्ष विजय पासवान, दलित सेना के नेता अशोक पासवान आदि ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को जल्द गिफ्तार करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है। महादलित नेता की मौत की खबर मिलते ही काफी संख्या में महादलित समुदाय के लोग अस्पताल पहुंचे थे।