Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।चोरी की बाइक के साथ आरोपित गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, December 18, 2019

सुपौल।चोरी की बाइक के साथ आरोपित गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

करजाईन बाजार: करजाईन थाना पुलिस ने दिवा गश्ती के दौरान चोरी की एक होंडा बाइक सहित कांड संख्या 112/19 के प्राथमिकी नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवा गश्ती के दौरान थानाक्षेत्र के डुमरी चौक के निकट पुलिस की गाड़ी को देखकर बिना नंबर की बाइक पर सवार आरोपित बायसी वार्ड नंबर 6 निवासी रमन कुमार भिडवार भागने लगा। आरोपित को भागते देख गश्ती गाड़ी में मौजूद पुअनि नागेंद्र सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद बाइक के साथ उसे करजाईन थाना लाया। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपित ने बताया कि यह बाइक चोरी की है। इसके बाद मामला दर्जकर बुधवार की सुबह में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हंगामा कर रहे दो शराबी चढ़े पुलिस के हत्थे

सरायगढ़: शराब पीकर हंगामा कर रहे दो शराबी को भपटियाही थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को सुपौल न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान नारायणपुर गांव में रोबिन स्ट्रोंग जो नरपतपट्टी थाना रतनपुरा का रहने वाला है शराब के नशे में हंगामा करता पाया गया। उसे नारायणपुर में गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि भपटियाही में सोनू कुमार भी शराब के नशे में हंगामा कर रहा था जिस कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि दोनों शराबी को सुपौल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारी तथा शराबियों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है और इसी कारण जहां कहीं भी इस तरह के लोग मिलते हैं उसे तत्क्षण गिरफ्तार कर लिया जा रहा है।