Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।चोरी की बाइक व पिस्तौल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 3, 2019

सहरसा।चोरी की बाइक व पिस्तौल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। सहरसा-बिहरा सड़क मार्ग में सिसई पुल के समीप वाहन चेकिग के दौरान सदर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो बदमाश को लोडेड पिस्तौल व गोली के साथ गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ करने में पुलिस जुटी हुई है।
सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि उक्त मार्ग में छिनतई की घटना को लेकर वाहन चेकिग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। जिसे खदेड़कर पकड़कर तलाशी ली गई। युवकों के पास से एक लोडेड पिस्तौल, एक गोली बरामद किया गया। जिस बाइक पर युवक सवार थे उसका किसी तरह का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके कारण बाइक भी चोरी की प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि बाइक भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार युवकों में सदर थाना के गौतम नगर गंगजला वार्ड नंबर 13 निवासी संजय कुमार मिश्रा का पुत्र अभय आनंद और बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी पंकज ठाकुर का पुत्र राहुल कुमार ठाकुर शामिल है। दोनों में से अन्य घटनाओं में संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि दोनों युवक भोज खाने चैनपुर की ओर जाने की बात कह रहा है। पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुटी है।