Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।ऑटो से 125 लीटर विदेशी शराब बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 3, 2019

सहरसा।ऑटो से 125 लीटर विदेशी शराब बरामद

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। सोमवार को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर जीरबा नहर से आगे एनएच 106 से पामा बस्ती जाने वाली सड़क पर एक टेम्पो से 125 लीटर विदेशी शराब पस्तपार पुलिस ने बरामद किया। पस्तपार पुलिस शिविर के प्रभारी अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर सअनि मो.शाहबुद्दीन सहित पुलिस बल के साथ एनएच 106 से पामा जाने वाली सड़क में घेरा बंदी की। पुलिस को देखते ही कारोबारी पीले रंग की बिना नम्बर की टेम्पो छोड़ अंधेरा का लाभ उठाते भागने में सफल रहा। टेम्पो की तलाशी के दौरान उसमें आरएस 375 एमएल के 185 बोतल और इम्पीरियल ब्लू 375 एमएल का 149 बोतल कुल 125 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। प्रभारी शिविर प्रभारी ने कहा जब्त टेम्पो और बरामद शराब की जब्ती बनाते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कारोबारी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बरामद शराब पामा बस्ती ले जाने की बात बताई जा रही हैं। लोगों के अनुसार इनदिनों पतरघट ओपी क्षेत्र शराब की कारोबार का सेफ जोन बनता जा रहा है।