कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
![]() |
| एस पी सहरसा |
बनगांव थानाक्षेत्र के सफावाद बगीचा में चाकू व अन्य धारदार हथियार से गोद कर हीरा हांडी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने डॉग स्वाकर्ड की मदद से इस घटना का त्वरित अनुसंधान करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस घटना में शामिल अन्य तीन लोग फरार हैं।
जानकारी देते हुए एसपी राकेश कुमार ने बताया कि इन युवकों का गांव की एक युवती से इन युवकों का नाजायज संबंध था जिसका हीरा हांडी विरोध करता था। इनलोगों को डांट-फटकार करता था। इसके चलते इनलोगों ने साजिश रचकर हीरा को फोन किया कि युवती को कुछ युवक छेड़ रहे हैं, वहां जैसे ही हीरा पहुंचा कि इनलोगों ने धारदार हथियार से उसपर प्रहार कर दिया। हमले के क्रम में उसकी आंख में जख्मों पर मिर्च भी डाला गया। एसपी ने बताया कि इस दरम्यान युवती भी वहां मौजूद थी। परंतु हीरा पर हमला होते ही वह भाग गई। कहा कि पुलिस ने घटना में शामिल रंजीत कुमार हांडी, आकाश कुमार और विजय हांडी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद और खुलासा हो सकेगा। घटना में उक्त युवती की संलिप्तता है या नहीं,इसकी छानबीन की जा रही है। डॉग स्कावर्ड के सहयोग से हत्या में प्रयुक्त छुरी, दबिया, खून से सना हुआ गंजी, चप्पल, मोबाइल,मिर्च पाउडर का खाली पैकेट आदि बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि हीरा के परिवार वाले को भी घटना में शामिल लोगों की जानकारी थी,परंतु इसमें कुछ युवक उनके परिवार के ही थे। इसलिए भूमि विवाद कहकर दूसरे को नामजद किया। कहा कि पुलिस ने इस मामले में अनुसंधान के आधार पर नामजद होने के बावजूद उन गिरफ्तार लोगों को भी न्याय प्रदान करते हुए मुक्त कर दिया गया। एसपी द्वारा गठित टीम में बनगांव थानाध्यक्ष समेत अन्य लोग शामिल थे।
खोजी कुत्तों की मदद से हत्या में प्रयुक्त दबिया, छुरी बरामद।
सहरसा। बनगांव थाना के बरियाही सपहाबाद महादलित टोला निवासी हीरा हाड़ी हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्याकांड में शामिल तीन पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि डॉग स्क्वायड की मदद से हत्या में प्रयुक्त हथियार दबिया, छुरी सहित अन्य समान घटनास्थल से सौ गज की दूरी पर एक खेत के गढ्डे से बरामद कर लिया। मालूम हो कि रविवार की रात हीरा हारी नामक अधेड़ की उनके घर से बुलाकर टोले से पश्चिम आम के बगीचा में धारदार हथियार से कई जगहों पर वारकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी थी। सोमवार की सुबह कृषि फार्म सामने बगीचे से उसका क्षत-विक्षत शव बरामद होने के बाद उग्र भीड़ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था।
हीरा हारी हत्याकांड के मामले में सोमवार को मृतक की पत्नी पूनम देवी के आरोप पर हिरासत में ली गई पड़ोस की नाबालिग लड़की पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गयी। उसे महिला सिपाही की देखरेख में थाना भवन के ऊपरी मंजिल पर रखा था। मंगलवार की दोपहर मौका देख वो फरार हो गयी। थाना पर पहुंचे एसडीपीओ ने गुस्से में थानाध्यक्ष को लापरवाह महिला सिपाही पर कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

