Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखाया दम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 2, 2019

सहरसा।विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखाया दम

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर सोमवार को कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा, वृद्ध, कल्याण समिति एवं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ियों ने जोरदार दम दिखाया।
भाला फेंक प्रतियोगिता में नवरत्न कुमार पहले, परमानंद राम दूसरे , अमित कुमार यदुवंशी तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में अजय कुमार पहले, अमित कुमार दुसरे , गौरव कुमार तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक में निहाल कुमार ने पहला , गौरव कुमार ने दुसरा और मो मोनाजिर ने तीसरा स्थान हासिल किया। हाथ रिक्शा दौड़ में मो रिजवान को पहला, सदाशिव चौधरी को दुसरा और सकल देव शर्मा को तीसरा स्थान हासिल हुआ। महिला दौड़ में मुन्नी कुमारी पहले , बैसाखी दौड़ सौ मीटर में अमित कुमार पहले , दुर्गेश कुमार को दूसरा , नंदन कुमार को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
लाठी दौड़ प्रतियोगिता में पहले रमेश कुमार पहले स्थान पर रहे। 50 मीटर बालक दौड़ में पहले दीपक कुमार, दूसरे मो याकूब और तीसरे स्थान पर दौलत कुमार रहे। सफल प्रतिभागियों को मंगलवार को पुरस्कृत किया जायेगा। इस मौके पर प्रबंधक सदाब समर, अध्यक्ष विनय भूषण प्रसाद, महासचिव मोहन कुमार, महानंद लालदास, खेल प्रशिक्षक प्रमोद कुमार झा, रौशन सिंह धोनी, सुनील कुमार ठाकुर, पंकज कुमार, उमेश कुमार, शिवराम शर्मा सहित अन्य मौजूद थे ।