Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।बेटा हो, बेटा कते चैल गेलहो हो बाबू कहकर बेहोश हो रही थी मां - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, December 5, 2019

सहरसा।बेटा हो, बेटा कते चैल गेलहो हो बाबू कहकर बेहोश हो रही थी मां

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

स्कार्पियो से उतर कर बकरी चरा रहे बच्चे को मारी गोली,


सहरसा। धबौली पस्तपार पथ के केशवपुर नहर के पास बकरी चरा रहे तेरह वर्षीय किशोर ज्योतिष की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या की खबर मिलते ही उसकी माता इन्दिरा देवी रो-रोकर बेहोश हो रही थी। वहीं उसके अन्य परिजनों की चीख-पुकार से लोगों की आंखें नम हो रही थी।
गरीबी के कारण पढ़ाई छोड़ बकरी चराकर गुजर बसर कर रहा था परिवार। पांच भाइयों में सबसे छोटा था ज्योतिष। पिता सीताराम कामती मजदूरी करने गया था। इधर 13 साल के बेटा की हत्या हो गई। आब के दैखते हो बेटा कते चैल गेलहो की रट लगाकर मां बेहोश हो रही थी। आस-पड़ोस के लोग उसे भरोसा दिला रहे थे। उपस्थित लोग इस घटना से दुखी हो कर नम आंखों से खड़े थे। तो पुलिस अधिकारी हर हाल में बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिला रहे थे। मृत किशोर के शव पहुंचने के इंतजार में बड़ी संख्या में लोग मुख्य सड़क को जाम कर रखा था।