Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा। 18 दिसंबर से बंद रहेगी जनसेवा एक्सप्रेस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, December 5, 2019

सहरसा। 18 दिसंबर से बंद रहेगी जनसेवा एक्सप्रेस

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

सहरसा। रेलवे बोर्ड ने जाड़े के इस मौसम में कुहासा को लेकर बनमनखी से अमृतसर के बीच चल रही 14617 जनसेवा एक्सप्रेस को 18 दिसंबर 19 से 2 फरवरी 20 तक परिचालन को रद्द कर दिया है। करीब डेढ़ महीने तक जनसेवा का परिचालन बंद रहेगा। इसके बाद पूर्ववत समयानुसार ट्रेन चलेगी। वहीं अमृतसर से बनमनखी के बीच चल रही 14618 जनसेवा एक्सप्रेस 16 दिसंबर 19 से 31 जनवरी 20 तक रद्द रहेगी। जाडा के इस मौसम में बराबर रेल पटरी के टूटने एवं कुहासा के कारण ट्रेन दुर्घटना घटने की संभावना बढ जाती है। इसी ²ष्टिकोण से रेल प्रशासन ने प्रतिदिन चल रही जनसेवा एक्सप्रेस के परिचालन को करीब डेढ महीने की अवधि तक रद्द कर दिया है। जनसेवा के कैंसिल रहने से यात्रियों को काफी मुसीबत झेलनी पडेगी। वहीं कोसी क्षेत्र से पंजाब सहित अन्य जगहों पर पलायन करने वाले मजदूरों को काफी परेशानी उठानी पडेगी। जनसेवा इस क्षेत्र से मजदूरों के लिए सबसे उपयोगी ट्रेन है। पहले जनसेवा सहरसा से ही चलती थी अब इसका विस्तार करते हुए बनमनखी से वाया सहरसा होकर अमृतसर के बीच चलायी जा रही है।