कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
हाजीपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर मंगलवार को उससमय अफरातफरी मच गयी, जब एक अनियंत्रित बस से कुचलकर एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृत युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के शुभई गांव निवासी रामनाथ चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गयी है. हादसे में रामनाथ चौधरी घायल हुए हैं. उन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामनाथ चौधरी हाजीपुर पोस्ट ऑफिस में डाकपाल हैं. हादसा उससमय हुआ, जब वह बेटी की शादी के सिलसिले में रामनाथ चौधरी अपने पुत्र के साथ बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान एकारा गांव के समीप मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक बेकाबू बस ने बाइक सवार को रौंद दिया. घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने तीन बसों को रोक कर आग के हवाले कर दिया. वहीं, मौके पर पहुंके सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने स्थिति को संभालते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है.
