कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
नई दिल्ली,l बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 77 वर्षीय अभिनेता को उनके ‘सिनेमा की दुनिया में दिए गए उत्कृष्ट योगदान’ के लिए फिल्म उद्योग का सर्वोच्च सम्मान मिला हैं।
#AmitabhBachchan receives #DadasahebPhalkeAward from President Ram Nath Kovind on 50th #DadaSahebPhalkeAward
Doordarshan Uttar Pradesh(DD UP) के अन्य ट्वीट देखें
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक हैl उन्होंने बॉलीवुड में 50 वर्षों से ज्यादा की लंबी यात्रा तय की हैl बिग बी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है, जो आज भी टीवी पर आते समय लोग उतने ही चाव से देखना पसंद करते हैंl उन्होंने एंग्री यंग मैन से लेकर एक बूढ़े लेकिन फाइटर वकील तक की भूमिका निभाई है और न जाने कितने शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से अमिट छाप दर्शकों के मन में छोड़ी हैl
Actor @SrBachchan honoured with #DadasahebPhalkeAward at Rashtrapati Bhawan, in New Delhi #dadasahebphalkeaward
276 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक भी कहा जाता है और उनके द्वारा किए गए अभिनय का लोहा बॉलीवुड का हर कलाकार मानता हैl आज भी वह रविवार को अपने घर जलसा के बाहर इंतजार कर रहे फैन्स से मिलते हैं और उनका आभार प्रकट करते हैंl अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी समय के पाबंद हैं और किसी भी कार्यक्रम में शुरू होने के 5 मिनट पहले पहुंचना पसंद करते हैंl इतना ही नहीं, वह सोशल मीडिया साइट्स पर भी बहुत एक्टिव है और लगभग हर विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैंl
LIVE: Actor @SrBachchan receives #DadaSahebPhalkeAward in a function at Rashtrapati Bhawan, New Delhi
Watch on PIB's
YouTube: youtu.be/g53Amsbq6N4
Facebook: facebook.com/pibindia/periscope.tv/w/1yNGapWeYlnKj
72 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
वह अपने हर ट्वीट और हर ब्लॉग की जानकारी रखते हैं कि उन्होंने कितने दिनों से या कितने ट्वीट अब तक किए हैl अमिताभ बच्चन की फैशन और ड्रेसिंग सेंस भी काफी लोकप्रिय हैl लोग उनके फैशन और ड्रेसिंग सेंस से काफी प्रभावित नजर आते है और उनके जैसी स्टाइलिंग किया करते हैंl अमिताभ बच्चन का चलने और बोलने का अंदाज भी दर्शकों को काफी पसंद आती है।
गौरतलब है कि उन्हें यह पुरस्कार राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण के दिन दिया जाना था लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के चलते वह तब नहीं ले पाए थे और आज राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गयाl इस मौके पर अमिताभ बच्चन पुरस्कार पाकर काफी गदगद और प्रसन्न नजर आएl




: Actor